Sunday, October 11, 2026

ब्रिटेन के PM बने ऋषि सुनक:किंग चार्ल्स ने सुनक को अपॉइंटमेंट लेटर सौंपा, देश को संबोधन कुछ देर में

42 साल के भारतवंशी ऋषि सुनक Rishi Sunak ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री बन गए। किंग ने उन्हें नई सरकार बनाने को कहा। परंपरा के मुताबिक, सुनक पर्सनल कार से बकिंघम पैलेस पहुंचे। यहां उन्होंने किंग चार्ल्स से मुलाकात की। किंग ने उन्हें अपॉइंटमेंट लेटर सौंपा।

इसके बाद ऋषि प्राइम मिनिस्टर की ऑफिशियल कार से ऑफिशियल रेसिडेंस 10 डाउनिंग स्ट्रीट पहुंचेंगे। कुछ देर बाद सुनक बतौर प्रधानमंत्री देश के नाम पहला संबोधन देंगे। किंग और सुनक की मुलाकात बकिंघम पैलेस के रूम नंबर 1844 में हुई। यहीं चार्ल्स ने ऋषि को नई सरकार बनाने का न्योता दिया, उन्हें अपॉइंटमेंट लेटर सौंपा।

कलेक्टर संजीव झा के घर निकला सांप:दीपावली की बधाई देने आए SDOP की पड़ी नजर; स्नेक कैचर ने किया रेस्क्यू

BBC के मुताबिक, किंग चार्ल्स और सुनक के बीच 31 मिनट बातचीत हुई। इस दौरान सुनक की पत्नी अक्षता भी साथ थीं। पूर्व प्रधानमंत्री लिज ट्रस से क्वीन एलिजाबेथ ने महज 6 मिनट मुलाकात की थी। बकिंघम पैलेस से ऋषि प्राइम मिनिस्टर की ऑफिशियल कार से ऑफिशियल रेसिडेंस 10 डाउनिंग स्ट्रीट पहुंचेंगे। इसके कुछ ही देर बाद वे बतौर प्रधानमंत्री देश के नाम पहला संबोधन देंगे।आदिवासी नेता को 3 भालुओं ने मार डाला, खोपड़ी को नोंच-नोंचकर फाड़ा, पैर भी काट डाले, आंसुओं में तब्दील हुई खुशियां…