कोरबा. अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर भाजपा की बैठकों का दौर शुरु हो चुका है. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने आज मैराथन बैठक ली. वे चार दिनों तक अलग अलग क्षेत्र में बैठक लेंगे,,जिसकी पहली कड़ी में वे आज कोरबा पहुंचे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया.इस मौके पर रामदयाल उइके, लखन लाल देवांगन, केदारनाथ अग्रवाल, देवेंद्र पांडे, लक्ष्मण श्रीवास, नरेंद्र देवांगन, मनोज यादव, अनिल सिंह, विकास केदारनाथ अग्रवाल, कोसाबाड़ी कोरबा मंडल, महिला मोर्चा ने स्वागत किया गया।

अरुण साव की मौजूदगी में जिला कार्यसमिति और समन्वय समिति की बैठक हुई. कार्यकर्ताओं से भी चर्चा की गई. कोरबा के बाद 6 नवंबर को अंबिकापुर, 7 नवंबर को बलरामपुर और 8 नवंबर को कवर्धा में बैठक होगी. जहां भाजपा अध्यक्ष कार्यकर्ताओं को चार्ज करेंगे।








