बिलासपुर- 05 नवम्बर, 2022 दुर्ग एवं दानापुर के मध्य रेल यात्रियो की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन के द्वारा एक पूजा स्पेशल गाड़ी 03201/03202 दुर्ग-दानापुर-दुर्ग के मध्य एक फेरे के लिये चलाई जायेगी। यह गाड़ी दुर्ग से 03201 नंम्बर के साथ दिनांक 07 नवम्बर, 2021 को तथा दानापुर से 03202 नम्बर के साथ दिनांक 06 नवम्बर, 2021 को चलेगी। इस स्पेशल ट्रेन में 2 एसएलआर, 04 सामान्य, 16 स्लीपर, 02 एसी थ्री, 01 एसी टू कम एसी प्रथम श्रेणी सहित कुल 24 कोच रहेगी । यह गाड़ी पूरी तरह आरक्षित है एवं केवल कंफर्म टिकट यात्रियों को ही यात्रा करने की अनुमति रहेगी।










