Sunday, May 10, 2026

प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने हर वर्ग को ठगने का काम किया… अरुण साव

कोरबा । भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव शनिवार को कोरबा प्रवास पर पहुंचे,वही इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर श्री साव ने प्रेस वार्ता आयोजित की जिसमें उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखे प्रहार करते हुए कहा कि 15 वर्ष भाजपा की सरकार ने जो विकास यात्रा शुरू की थी वह अब रुक सी गई है, प्रदेश की यह कांग्रेस सरकार अपने चुनावी वादे से मुकर रही है और इस सरकार ने हर वर्ग को ठगने का काम किया है,वही कांग्रेस के 4 साल में विकास कार्य ठप हो गई है,और चारों तरफ भ्रष्टाचार का बोलबाला है,जबकि प्रदेश में माफिया राज का गढ़ बन गया है

 

वहीं उन्होंने आगे कहा छत्तीसगढ़ में किसानों को भी ठगने का काम भूपेश सरकार ने किया है,छत्तीसगढ़ को जिस ओर लेकर जा रहा है उसे हम चिंतित हैं। वही संपूर्ण प्रदेश की जनता कांग्रेस सरकार के कार्यों से नाखुश है और 2023 में भाजपा की सरकार पूर्ण बहुमत से बनेगी, हमारे कार्यकर्ता इस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए पूरी तन्मयता के साथ जुटे हुए हैं जनता में भी इस सरकार को लेकर भारी नाराजगी व्याप्त है श्री साव ने कहा कि जनता इस सरकार से नाराज है और उसे भी चुनाव का इंतजार है 2023 में हम पूरी ताकत के साथ चुनाव में उतरेंगे और 90 सीट में भारतीय जनता पार्टी जीतेगी इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष लखन लाल देवांगन जिला अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह,नवीन पटेल, जोगेश लांबा,हितनंद अग्रवाल,संतोष देवांगन,मनोज मिश्रा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।