Tuesday, March 17, 2026

विधायक प्रतिनिधि अनिल चौरसिया ने कहा कि बहुत जल्द केंद्र की मोदी सरकार की जल जीवन मिशन के अंतर्गत रजगामार वासियों को मिलेगा लाभ

रामपुर विधायक छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व गृह मंत्री ननकीराम कंवर के प्रतिनिधि अनिल चौरसिया ने बताया कि केंद्र की मोदी सरकार प्रत्येक घरों में जल जीवन मिशन अंतर्गत पानी पहुंचाने के लिए नल और पाइपलाइन की व्यवस्था करने की योजना बनाई है जिसमें ग्राम पंचायत रजगामार छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े पंचायत होने के बावजूद इस योजना का लाभ नहीं ले पा रहा था जिस के संबंध में रजगामार के पूर्व उपसरपंच व श्याम नगर वार्ड क्रमांक 5 के पंच श्रीमती पूनम चौरसिया, शांति नगर वार्ड क्रमांक 4 की पंच श्रीमती राधाबाई केवट व रजगामार की सरपंच श्रीमती रमुला राठिया से ग्रामीण जनता ने अपेक्षा जाहिर किया था कि झुग्गी झोपड़ियों में पानी की व्यवस्था सभी घरों में मिल सके उसके लिए नल की व्यवस्था करते हुए केंद्र की सरकार की योजना का लाभ मिल सके जिसके संबंध में रामपुर विधायक ननकीराम कंवर के प्रतिनिधि अनिल चौरसिया ने समस्या को ध्यान में रखते हुए रामपुर विधानसभा के क्षेत्रीय विधायक ननकीराम कंवर के संज्ञान में लाया और लगातार जिला प्रशासन के अधिकारियों के संज्ञान में लाकर जल जीवन मिशन के अंतर्गत सभी घरों में नल की व्यवस्था तत्काल मिल सके उसका मांग प्रशासन के समक्ष रखा गया इस संबंध में अनिल चौरसिया ने बताया कि रामपुर विधानसभा के क्षेत्रीय विधायक ननकीराम कंवर केंद्र की योजना का लाभ विधानसभा के सभी ग्राम को जल्द मिल सके उसके लिए प्रयास कर रहे हैं और साथ ही रजगामार श्यामनगर ,शांतिनगर, प्रेमनगर, ओमपुर बस्ती के लोगों को बहुत जल्द केंद्र की मोदी सरकार की योजना जल जीवन मिशन के अंतर्गत प्रत्येक घरों में नल लगाने का कार्य किया जाएगा जिसका लाभ ग्रामीणों को मिलेगा जिसके लिए हम सब क्षेत्रीय विधायक ननकीराम कंवर जी के साथ नरेंद्र मोदी सरकार को साधुवाद दिया इस आश्वासन के बाद रजगामार के ग्रामीणों में काफी हर्ष व्याप्त हो रहा है।