कोरबा कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा विश्वदीपक त्रिपाठी के मार्गदर्शन पर कोरबा जिले में अवैध शराब, जुआ, सट्टा के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत जिले के सभी थाना / चौकी प्रभारियों को अवैध शराब, जुआ, सट्टा के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी तारतम्य में 09 नवम्बर को नगर निरीक्षक रूपक शर्मा के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही करते हुए अवैध जुआ, सट्टा खेलने एवं खिलाने वाले 9 व्यक्तियों के विरूद्ध 3 अलग-अलग मामले में अपराध पंजीबद्ध किया गया है।











