Friday, August 7, 2026

भगवान श्री कृष्ण ने की इस खास लड़की से शादी, बारात लेकर आए, कन्यादान भी हुआ, फिर विदाई के बाद घर वापस आ गई दुल्हन

ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर में एक पिता ने लाइलाज बीमारी से जूझ रही अपनी बेटी की खुशियों की खातिर उसकी शादी अनोखे तरीके से की। मोहना निवासी परिवार की 26 साल की बेटी को लाइलाज बीमारी ब्रेन डिसऑर्डर ने घेर लिया था। बेटी चलने फिरने में लाचार थी। 3 दिन पहले पिता ने बेटी को खुशी देने के लिए उसकी शादी करने का फैसला किया। रिश्तेदारों को फोन करके बेटी की शादी में बुलाया, मेहमान आ गए, सबके मन मे यही सवाल था कि आखिर दूल्हा कौन है। जब बारात आई तो लोग हैरान रह गए।दरअसल दूल्हे के रूप में कन्हैया जी आए थे। कान्हा जी दूल्हा बनकर आए, उनके साथ बारातियों ने जमकर डांस भी किया। शादी की सारी रस्में हुई, बेटी विदा हुई लेकिन विदाई के बाद ही पिता के घर वापस आ गई और गोदी में अपने पति के रूप में भगवान कन्हैया को भी लेकर आई। बेटी की अनोखी शादी करने वाले पिता की खुशियों का ठिकाना नही था, लेकिन इन खुशियों में एक दर्द भी था।आसमान में आतिशबाजी, डीजे की थाप पर थिरकते लोग और ये नज़ारा किसी आम-ओ-खास आदमी की शादी का नहीं है। बल्कि ये नज़ारा अनोखी शादी का है, जी हां ये शादी है भगवान की। भगवान कृष्ण 2 दिन पहले ग्वालियर की 26 साल की सोनल राठौर से शादी रचाने आए। लाइलाज बीमारी से जूझ रही सोनल बचपन से बेड पर थी। परिवार के लोगों ने हर स्तर पर उसका इलाज कराया। लेकिन जब कोई फायदा नहीं मिला तो बेटी की फिक्र होने लगी। उसका सामाजिक संस्कार की जिम्मेदारी भी है। लिहाज़ा पिता ने अपनी बेटी की डोर भगवान के हाथ सौंप दी। बेटी सोनल का रिश्ता भगवान कृष्ण से कर दिया। सोनल के पिता शिशुपाल राठौर ने बताया कि बेटी की शादी, उसी धूमधाम से की है, जितनी और बेटियों की करेंगे। वहीं भाई भी बहन की इस शादी से खुश है।