Monday, March 16, 2026

टावर पर चढ़े AAP नेता नीचे उतरे:कहा- 3 करोड़ में बेचे गए टिकट, MCD चुनाव में टिकट न मिलने से थे नाराज

दिल्ली नगर निगम (MCD) चुनाव में टिकट नहीं मिलने से नाराज रविवार को AAP के पूर्व पार्षद हसीब उल हसन शास्त्री पार्क मेट्रो स्टेशन के पास टावर पर चढ़ गए। उन्होंने पार्टी के बड़े नेताओं पर धोखा देने का आरोप लगाया। हसीब ने कहा कि आखिरी समय में उनका टिकट काट दिया गया और उनकी जगह किसी और का नाम दिया गया। फिलहाल, वह टावर से उतर गए हैं।

ट्रांसमिशन टावर से उतरने के बाद हसन ने कहा- पार्टी मीडिया से डर गई। ये आपकी जीत है अब मैं कल नामांकन भरूंगा। अगर आप लोग नहीं आते तो AAP के नेता संजय सिंह, दुर्गेश पाठक, आतिशी मेरे पेपर कभी वापस नहीं करते। मेरे पेपर साजिश के तहत रखे गए थे। उन्होंने आरोपी लगाया कि संजय सिंह, दुर्गेश पाठक, आतिशी तीनों भ्रष्ट है, उन्होंने ही टिकट 2-3 करोड़ रुपए में बेचे हैं।हसन ने टावर पर चढ़ने की घटना सोशल मीडिया पर लाइव की। उन्होंने कहा- मुझे आज अगर कुछ होता है, तो मेरी मौत के जिम्मेदार आम आदमी पार्टी के दुर्गेश पाठक और आतिशी जी होंगी, क्योंकि मेरे डॉक्यूमेंट्स, पास बुक तक इन लोगों ने जमा कर ली है। कल नामांकन का आखिरी दिन है। मेरे बार-बार मांगने पर भी पार्टी कागज वापस नहीं दे रही है। टिकट नहीं देना था तो ना दें, लेकिन कागजात तो वापस कर दें।