
कोरबा। कोरबा क्षेत्र के लोकप्रिय नेता केदारनाथ अग्रवाल के जन्म दिवस के अवसर पर कल हरदीबाजार के रामकृष्ण हॉस्पिटल में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार शिविर में लोगों को निशुल्क स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। आपको बता दें कि केदारनाथ अग्रवाल के लोकप्रिय वरिष्ठ भाजपा नेता होने के साथ-साथ समाजसेवी भी है हमेशा अच्छे कार्यो को करने तत्पर रहते हैं। यही कारण है कि उनके चाहने वालों की प्रदेश व जिले में कोई कमी नहीं है ।









