Tuesday, October 13, 2026

पुलिस महानिरीक्षक अजय यादव ने गुप्तवार्ता और IG का किया कार्यभार ग्रहण

रायपुर. पुलिस महानिरीक्षक अजय यादव ने गुप्तवार्ता और रायपुर आईजी का कार्यभार ग्रहण किया. उन्होंने सिविल लाइन स्थित C4 भवन में कार्यभार ग्रहण किया. इस दौरान एसएसपी सहित जिले के पुलिस अधिकारियों ने उनका स्वागत किया.इस अवसर पर अजय यादव ने कहा कि रायपुर आईजी की जिम्मेदारी सौंपी गई है. रायपुर की टीम के साथ समन्वय बनाकर चिंतन कर कार्य किया जाएगा. यह मेरा दूसरा रेंज है. यहां पूरी टीम काम कर रही है. समन्वय बनाकर काम हो रहा है. रायपुर पुलिस का इतिहास अच्छा रहा है.