Tuesday, October 13, 2026

चिटफंड कंपनी के 4 डायरेक्टर राजस्थान से गिरफ्तार, रकम दोगुनी का झांसा देकर की है करोड़ों की ठगी

बलौदाबाजार. सीएम भूपेश बघेल के निर्देश के बाद से लगातार चिटफंड कंपनियों के डायरेक्टरों की गिरफ्तारी जारी है. बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस ने चिटफंड कंपनी गरिमा रियल स्टेट कंपनी के 4 डायरेक्टरों को गिरफ्तार किया है. इस चिटफंड कंपनी ने रकम दोगुना करने का लालच देकर लोगों को ठगी का शिकार बनाया है. पूरे जिले में इस चिटफंड कंपनी से 27,61,80,361 रकम वापसी के लिए 9312 आवेदन आया है.