मुंगेली. ऋचा जोगी की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही है. मुंगेली जिला एवं सत्र न्यायालय में अग्रिम जमानत के लिए याचिका लगाई गई थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया है.बता दें कि, जिला एवं सत्र न्यायालय में 23 नवंबर को ऋचा ने अधिवक्ता के माध्यम से आवेदन पेश किया था. अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश के फ़ास्ट ट्रैक विशेष न्यायालय में सुनवाई के बाद अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी गई. जिसके बाद अब कयास लगाए जा रहे हैं कि ऋचा जोगी हाईकोर्ट का रुख कर सकती हैं.







