Friday, October 16, 2026

BIG BREAKING : खदान धंसने से 7 मजदूरों की मौत, रेस्क्यू जारी

जगदलपुर. मालगांव में छुई खदान धंसने से 7 मजदूरों की मौत की खबर सामने आई है. घटना जगदलपुर से 10 किलोमीटर दूर मालगांव की है. जानकारी के मुताबिक, मालगांव में एक छुई खदान है. यहां पर कई ग्रामीण काम करते हैं. काम के दौरान अचानक खदान धंस गई. इस घटना कि जानकारी जैसे ही जगदलपुर पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू जारी किया गया. कई घायलों को निकालकर अस्पताल भेजा गया है.

जानकारी के मुताबिक मरने वालों में 6 पुरुष एक महिला बताई जा रही है. वहीं कुछ और लोगों के फंसे होने की जानकारी है. जिन्हें एनडीआरएफ की टीम की मदद से रेस्क्यू किया जा रहा है.