Thursday, August 6, 2026

कोरबा की मंजू सिंह बनी छत्तीसगढ़ भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य

कोरबा, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव एवं प्रदेश संगठन मंत्री पवन कुमार साय की सहमति से भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत द्वारा प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं जिला अध्यक्षो की घोषणा की गई। कोरबा से मंजू सिंह को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है जिससे महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं में उत्साह है।