रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीजेपी विधायक और विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के बेटे पर संगीन आरोप लगे हैं. इसे लेकर कांग्रेस लगातार बीजेपी पर हमलावर है. इन सबके बीच रमन सिंह ने आरोपों को लेकर कहा कि व्यक्तिगत किसी बात को लेकर पूरी पार्टी को नहीं लपेटा जा सकता.
नारायण चंदेल के बेटे पर दुष्कर्म मामले में कांग्रेस प्रदेशभर में विरोध कर रही है. इस पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कहा कि व्यक्तिगत किसी बात को लेकर पूरी पार्टी को लपेटा नहीं जा सकता. उस बात की जांच अभी जारी है, निष्कर्ष नहीं निकाला जा सकता है. पुलिस अपना काम करेगी, कानून अपना काम करेगा.
क्या है पूरा मामला ?
दरअसल, महिला ने नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के बेटे पलाश चंदेल पर रायपुर के महिला थाने में दुष्कर्म का आरोप लगाया है. पीड़िता जांजगीर चांपा जिले की रहने वाली है.










