Thursday, August 6, 2026

7वीं की छात्रा से रेप:युवक बोला-मामी के घर छोड़ दूंगा, फिर सुनसान जगह में ले जाकर किया दुष्कर्म

जांजगीर-चांपा जिले में 7वीं की छात्रा से रेप का मामला सामने आया है। बच्ची से रेप उसके पहचान वाले युवक ने ही किया है। लड़की अपने मामा के घर जाने निकली थी, तभी आरोपी वहां पहुंचा। आरोपी ने कहा कि चलो मैं तुमको छोड़ दूंगा। इसके बाद उसे अपनी गाड़ी में बिठाया और सुनसान इलाके में ले जाकर उससे रेप किया है। मामला बलौदा थाना क्षेत्र का है।

शनिवार को लड़की स्कूल से लौटी थी। इसके बाद वह शाम को अपनी मामी के घर जा रही थी। घर से कुछ दूर आगे वह पहुंची थी। उसी वक्त ठड़गाबहरा का रहने वाला किशन बंजारे(33) वहां पहुंचा। किशन ने लड़की से पूछा कि तुम कहां जा रही है। इस पर लड़की ने उसे मामी के यहां जाने की बात बताई थी।

बताया गया कि लड़की ने जैसे ही उसे बताया कि वह मामी के यहां जा रही है। किशन उससे जबरदस्ती करने लग गया। कहने लग गया कि मैं तुमको छोड़ दूंगा और अपनी गाड़ी में बिठा लिया। किशन को लड़की भी पहले से जानती थी। इसलिए उसके साथ चली गई। कहा जा रहा है कि आरोपी उसे जहां ले जाना था, उधर नहीं ले गया। आरोपी उसे दूसरे रास्ते की तरफ ले गया। वहां सुनसान इलाके में ले जाकर लड़की से रेप किया।