Friday, November 27, 2026

फोन पर मां से माफी मांगी और डैम में कूदा, सुसाइड से पहले युवक ने लिखा 5 पेज का पत्र

कोरबा जिले में एक युवक ने दर्री डैम में कूदकर आत्महत्या कर ली। युवक बुधवार को घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। उसने 8 फरवरी की शाम को अपने पिता के मोबाइल पर कॉल किया था। उसने पिता से फोन का स्पीकर चालू करने की बात कही, फिर अपनी मां को मोबाइल के पास बुलवाया और मां आई लव यू कहकर दर्री डैम में छलांग लगा दी। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। युवक की लाश कल देर रात मिली।

पुलिस ने बताया कि ग्राम नकटीखार में CSEB के सेवानिवृत्त कर्मचारी गोविंद राठौर अपनी पत्नी और बेटे के साथ रहते हैं। उनके 27 वर्षीय बेटे देवेंद्र राठौर ने आईटीआई की पढ़ाई की थी। वो सरकारी नौकरी की भी तैयारी कर रहा था, जिसमें उसे लगातार असफलता हासिल हो रही थी, वहीं वो आगे की पढ़ाई रायपुर में करना चाहता था, लेकिन ये काम भी नहीं हो रहा था, जिसके कारण वो हताश हो गया था।