
कोरबा.भारतीय संविदा मजदूर महासंघ कोरबा की जिला पदाधिकारियों की बैठक वार्ड क्रमांक 37 भद्रा पारा बाल्को सामुदायिक भवन में रखी गई थी जिस में मुख्य रूप से मार्गदर्शन हेतु जिला अध्यक्ष श्री कंचन दास जी , कार्यवाहक जिला अध्यक्ष श्री नरेंद्र वाकड़े जी , जिला महासचिव श्री हेतराम कर्ष जी उपस्थिति होकर जिला अध्यक्ष कंचन दास ने अपने उद्बोधन में कार्यकर्ताओं को व सदस्यों को भारतीय संविधान मजदूर महासंघ के रीति नीति से अवगत कराया और संगठन द्वारा बहुत से उपलब्धि प्राप्त कार्यों की भी जानकारी प्रदान की गई कार्यवाहक जिला अध्यक्ष नरेंद्र वाकड़े जी ने भी अपने उद्बोधन में कार्यकर्ताओं को ऊर्जा प्रदान किए और उन्हें संगठन को मजबूत करने के लिए हर एक सदस्य को 10 , 10 नए सदस्यों की भारतीय संविदा मजदूर महासंघ कोरबा में सदस्यता कराने के लिए प्रयास करने की मार्गदर्शन दिए जिससे संगठन मजबूत होगा और हमें बालको प्लांट में एक शक्तिशाली संगठन के रूप में उभर कर आएंगे और हर समस्या का निराकरण हेतु मिलजुल कर संघर्ष करेंगे जिससे हमें हर मजदूरों की समस्या को दूर कर सकें जिला महासचिव हेतराम कर्ष जी ने भी अपने उद्बोधन में संगठन को मजबूत करने के लिए जी जान से प्रयास करो और संगठन में संख्या बढ़ाने के लिए लगातार तत्पर होकर संगठन को मजबूत करें कहा गया बहुत से मजदूर भारतीय संविदा मजदूर महासंघ के प्रति विश्वास जताते हुए अपनी सदस्यता ग्रहण किए और संगठन को मजबूत करने का शपथ लिए आने वाले समय में बाल्को प्लांट में सबसे बड़ी और मजबूत संगठन के रूप में भारतीय संविदा मजदूर महासंघ अपनी अहम भूमिका निभाएगी कार्यकर्ताओं की समस्याओं के बारे में भी जानकारी लिया गया और उन्हें बालकों प्रबंधक से आने वाले समय में विस्तार से चर्चा कर उनकी समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने हेतु मांग रखी जाएगी मांग पूर्ण नहीं होने की स्थिति में आगे उचित कदम उठाने का भी निर्णय लिया गया इस अवसर पर उपस्थित रहकर इस बैठक को सफल बनाने के लिए ,केशव चौहान जिला उपाध्यक्ष,समरजीत सिंह जिला सह मंत्री,सुरेंद्र राय जिला प्रचार मंत्री,मीलकुश तिर्की जिला महामंत्री,प्रेमलाल जिला संगठन मंत्री अन्य सदस्य गण उपस्थित थे









