Monday, October 5, 2026

शिव महापुराण सुनने वैशाली नगर पहुंचे पूर्व संसदीय सचिव लखन लाल देवांगन व वरिष्ठ भाजपा नेता, भाजपा जिला आमंत्रित सदस्य केदारनाथ अग्रवाल

कोरबा। वैशाली नगर, खम्हरिया कुसमुंडा में गोवर्धन यादव व उमा यादव के निवास पर शिव महापुराण कथा का आयोजन कराया जा रहा है ।। कथावाचक परम पूज्य गुरुदेव युगप्रवर्तक क्रांतिकारी राष्ट्रीय संत यज्ञपीठाधीश्वर धर्मसम्राट विद्यावाचस्पति श्री श्री 1008 इंद्रदेवेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज भगवान शिव की लीलाओं का बखान कर रहे हैं। 12 फरवरी से शुरू हुए इस आयोजन का समापन 18 फरवरी महाशिवरात्रि के दिन होगा। आज यहां पूर्व संसदीय सचिव लखन लाल देवांगन वा वरिष्ठ भाजपा नेता, भाजपा जिला आमंत्रित सदस्य केदारनाथ अग्रवाल पहुंचे । इन्होंने भी शिव महापुराण का श्रवण लाभ उठाया।