बेंगलुरु. कर्नाटक सरकार ने सोशल मीडिया पर दो महिला ब्यूरोक्रेट के झगड़े के मामले में एक्शन लिया है। बोम्मई सरकार ने मंगलवार को दोनों महिला अधिकारियों की बिना कहीं पोस्टिंग किए तबादला कर दिया।
दरअसल, रविवार को IPS ऑफिसर डी रूपा मौदगिल ने IAS ऑफिसर रोहिणी सिंधुरी की प्राइवेट तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। साथ ही उन पर भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए थे। इसके बाद रोहिणी ने रूपा को मानसिक रूप से बीमार बता दिया।
दोनों अधिकारियों के इस रवैये पर राज्य के गृहमंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने नाराजगी जताते हुए कार्रवाई की चेतावनी दी थी। रूपा ने दावा किया था कि रोहिणी ने तीन पुरुष IAS अधिकारियों को अपनी प्राइवेट फोटो भेजकर सेवा आचरण नियमों का उल्लंघन किया है।











