Thursday, August 6, 2026

जिले में फिर सक्रिय हुए कोयला चोर, ट्रेड यूनियन एसपी से करेगा शिकायत

कोरबा . एसईसीएल सुराकछार परियोजना में कोयला चोरी की घटनाओं में लगातार बढ़ोत्तरी होती जा रही है। प्रतिदिन 100 से अधिक चोर खुलेआम कोयला चोरी कर ले जाते है। इस तरह की घटनाएं प्रबंधन के सिरदर्द बनी हुई है। कई प्रकार के आरोप इसे लेकर लग रहे हैं, इसलिए ट्रेड यूनियनों ने इसे लेकर कोरबा के पुलिस अधीक्षक से जल्द मिलकर कई तथ्यों की जानकारी देना तय किया है। कोयला चोरी रोकने में सुरक्षा विभाग नाकाम साबित हो रहा है। काफ संख्या में लोगों की भीड़ होने सुरक्षा कर्मी। रोक नहीं पाते है। जिसको देखते हुए एसईसीएल प्रबंधन ने जेसीसी सस्दयों की बैठक बुलाई।

बैठक में दीपेश मिश्रा, ए विश्वास, संदीप राय, किशोर सिन्हा, अनुप सरकार, जनकदास पूरी, श्रीनिवास स्वाई उपस्थित थे। सभी लोगों ने एक स्वर में कहा कि कोयला चोरी की घटनाएं कई वर्षो से हो रही है। सुरक्षा कर्मियों कर भारी कमी होने के कारण प्रबंधन को पुलिस का संहयोग लेना है। एसपी से मुलाकात कर उनसे शिकायत की जा जाएगी।

कोरबा जिले में जो कोयला चोरी पिछले समय में हो रही है उसकी रफ्तार में अभी फिलहाल कमी है । लेकिन एसईसीएल की अन्य खदानों से अभी भी कोयला की चोरी लगातार हो रही है । कोरबा के गेवरा, दीपका, आमगांव मलगांव, रालिया, रेकी,मानिकपुर कुसमुंडा और सुराकछार से कोयले की चोरी जारी है ।।जिला व पुलिस प्रशासन को ऐसे स्थानों पर विशेष निगरानी की जरूरत है ताकि कोयला चोरों पर नकेल कसी जा सके।