हरदीबाजार। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर मोर आवास मोर अधिकार कार्यक्रम के तहत भूपेश सरकार को घेरने का काम बीजेपी लगातार कर रही है। इसी के तहत कटघोरा विधानसभा के विधायक निवास घेराव को लेकर मंडल हरदी बाजार शारदा मंगलम में बैठक, आम सभा का आयोजन किया गया था । जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सरोज पांडे राज्यसभा सदस्य का आगमन हुआ था । जिसमें कटघोरा विधानसभा के समस्त पदाधिकारी जिले में निवासरत जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी एवं महिला मोर्चा के कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित हुए थे।।लेकिन भारतीय जनता पार्टी कि इस महा आंदोलन मोर आवास मोर अधिकार के कार्यक्रम को लेकर के आम सभा के पश्चात कटघोरा विधानसभा के विधायक का निवास भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं के द्वारा रैली के माध्यम से घेरा गया । परंतु भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के पदाधिकारी इस कार्यक्रम में मंच में स्थान नहीं मिलने पर काफी नाराज दिखी।। क्योंकि एक महिला इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रही और ऐसे समय में महिलाओं को सम्मान नहीं मिलना भारतीय जनता पार्टी की छवि को धूमिल करती हैं।
चुकी कार्यक्रम का नेतृत्व महिला कर रही थी ऐसे में महिलाओं को मंच पर प्राथमिकता नहीं दिए जाने से भाजपा महिला मोर्चा की सदस्य काफी नाराज दिखी।











