Thursday, March 12, 2026

गोविंद सिंह राजपूत के दशगात्र कार्यक्रम में शामिल हुए राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल व भाजपा जिला विशेष आमंत्रित सदस्य केदारनाथ अग्रवाल, भाजपा और कांग्रेस पार्टी के अन्य नेता भी रहे उपस्थित

कोरबा। विशेष आमंत्रित सदस्य गोविंद सिंह राजपूत का आकस्मिक निधन हो गया। भाजपा नेता व मिलनसार स्वभाव के धनी श्री गोविंद सिंह राजपूत के निधन से कोरबा क्षेत्र के नेताओं में शोक व्याप्त है । यही कारण है कि राजनैतिक मतभेद को भूलकर यहां पर कांग्रेस व भाजपा नेता एक साथ पहुंचे । यहां पर विशेष रूप से राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, भाजपा जिला विशेष आमंत्रित सदस्य केदारनाथ अग्रवाल, पूर्व छुरी नगर पंचायत अध्यक्ष हीरा पंजवानी, केसर सिंह भारिया, अजय राठौर, विजय राठौर, संजय शर्मा, झखेंद्र देवांगन, अनिल पाटले, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बोध सिंह ठाकुर एवं अन्य लोग उपस्थित थे। सभी नेताओं ने गोविंद सिंह राजपूत के परिवार जनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना प्रदान की।