Tuesday, August 4, 2026

KORBA: मकान में लगी भीषण आग,दमकल कर्मियों ने किया काबू

कोरबा के पावर हाइट्स नामक कॉलोनी के एक मकान में आग लग गई. खिड़की से धुआं निकलते देख पड़ोसियों ने पुलिस और दमकल विभाग को इसकी जानकारी दी. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. पता चला है कि घटना के दौरान मकान मालिक जसप्रीत फ्लोरा कहीं गए हुए थे प्रथम दृष्टया आग का कारण शॉर्ट सर्किट को माना जा रहा है