रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज पूर्व सीएम रमन सिंह के साथ कांग्रेस विधायकों ने अनियमित कर्मचारियों के नियमितिकरण को लेकर सरकार से सवाल पूछा. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने लिखित जवाब में बताया कि 24 विभागों जानकारी उपलब्ध करा दी है, वहीं 22 विभागों से अभी तक जानकारी नहीं मिल पायी है.
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि इस संबंध में गठित कमेटी कार्रवाई कर रही है. पिछले साल अगस्त में अनियमित कर्मचारियों के लिए बनी कमेटी की बैठक हुई थी, जिसमें लिए गए निर्णय के बाद 5 बिंदुओं पर विभागों से जानकारी मांगी गयी थी. 24 विभागों से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई है, लेकिन 22 विभागों से अब तक जानकारी नहीं मिल पायी है.











