कोरबा। गर्मी के शुरू होने के साथ ही लोगों को पेयजल संकट से जूझना पड़ता है लेकिन कोरबा क्षेत्र के हरदी बाजार थाना के ग्राम नेवसा के रहवासी टंकी चोर से परेशान है। दरअसल पानी को इकट्ठा करने के लिए लगाई गई टंकियों को कुछ दिनों से चोर पार करने में लगे हुए हैं । गर्मी में पानी की किल्लत काफी बढ़ जाती है ऐसे में ग्रामीणों की समस्या को ध्यान में रखते हुए जब जनप्रतिनिधियों ने मामले की शिकायत हरदीबाजार थाना में की तब वहां की प्रभारी ने गैर जिम्मेदाराना जवाब देते हुए लोगों को खुद ही मामला निपटने की सलाह दी।
समाज को अपराध मुक्त बनाने के उद्देश्य से कोरबा पुलिस अधीक्षक काफी प्रयास कर रहे है, लोगो को कोई समस्या ना हो इसके लिए व्यवस्था की गई है। लेकिन लेकिन उनके मातहत अधिकारी कर्मचारी लोगों को इस तरह से जवाब देकर उनकी छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं।
वही जिम्मेदार लोगो से इस तरह से जवाब मिलने से अपराधियों के मन से भी पुलिस का भय समाप्त हो सकता है। इसके साथ ही समाज में अराजकता को किस तरह से समाप्त किया जा सकता यह सवाल भी उठने लगा है। ग्रामीण और स्थानीय जनप्रतिनिधि हरदी बाजार थाना प्रभारी के जवाब से काफी आक्रोशित हैं। उनका कहना है कि अगर पुलिस उनकी समस्या का समाधान नहीं करेगी तो उनकी समस्या को कौन सुनेगा ?और अगर चोर को पुलिस नहीं पड़ेगी तो आखिर वह थाने में क्या करेगी?
आपको बता दें कि कुछ ही समय पहले हरदी बाजार चौकी को थाना का दर्जा मिला है।। जाहिर है दर्जा बढ़ने के साथ ही वहां पर सुविधाओं में भी बढ़ोतरी जरूर हुई होगी । इसके बाद भी लोगों की समस्या के प्रति पुलिस की असंवेदनशीलता यही दर्शाता है कि उन्हें आम लोगों की परेशानी से कोई मतलब नहीं है।
फिलहाल नेवसा क्षेत्र के लोग पानी की समस्या से वैसे ही परेशान हैं उसके ऊपर खुद से जतन कर उनके द्वारा लगाई गई टंकी भी चोरों के द्वारा पार की जा रही है । सोने पर सुहागा संबंधित थाना प्रभारी मामले को अपने स्तर पर देखने की बात कहकर आम नागरिकों के जख्म पर नमक छिड़कने का काम कर रहे हैं । देखना है पुलिस की छवि को धूमिल करने के प्रयास में लगे प्रभारी पर पुलिस अधीक्षक आने वाले दिनों में इस प्रकार से कार्रवाई करते हैं।










