कोरबा। 5 एकड़ शासकीय भूमि पर लगाए गए फलदार पौधों को उखाड़ कर उक्त जमीन पर एक परिवार के द्वारा कब्जा किया जा रहा है दरअसल कोरबा जिले के पाली विकासखंड के उतरदा में क्षेत्रीय विधायक पुरुषोत्तम कंवर के द्वारा फलदार पौधों का रोपण किया गया था।।
जिसकी देखरेख मानसाय कश्यप और तीज कुंवर करते हैं। कुछ समय पहले यहां पर सुरक्षा के लिए लगाए गए ट्री गार्ड को अज्ञात चोरों ने पार कर दिया । यही नहीं भीम कश्यप व उसके परिवार के द्वारा पौधों को नष्ट कर संबंधित जमीन पर कब्जा कर लिया गया है मानसाय एवं तीज कुमार के अनुसार उन्होंने इस मामले की शिकायत पूर्व में वन मंडल अधिकारी कटघोरा से ही की थी वही उन्होंने हरदी बाजार थाना में भी शिकायत की थी। क्षेत्रीय विधायक ने भी इस मामले में वन मंडल अधिकारी को पत्र प्रेषित किया था लेकिन अब तक मामले में किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई है ।
मनसाय कश्यप व तीज ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई तब उल्टा डिप्टी रेंज कीर्ति कुमार आरोपियों की पैरवी करने करने लगे। प्रार्थी मानसाय और तीज कुंवर के अनुसार नष्ट हुए पौधों का मुआवजा दिलाने की बात करते हुए डिप्टी रेंजर आरोपी चोरों के पक्ष में सहमति प्रदान करने के लिए दोनों पर दबाव बनाने लगे। दोनों प्रार्थी होने मामले में उचित कार्रवाई के लिए अब कोरबा कलेक्टर को आवेदन दिया है देखना है कि आने वाले दिनों में क्या कार्रवाई होती है।।











