कोरबा। जनपद पंचायत पाली में महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा पिछले दिनों की गई भर्ती अब सवालों के घेरे में आ गई है। दरअसल जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 5 भवानी राजेश राठौर ने इस मामले में सभापति सहित महिला एवं बाल विकास विभाग पाली के अधिकारियों पर पैसे लेकर भर्ती करने का आरोप लगाया है ।।भवानी राठौर के अनुसार 1 वर्ष से सभापति के द्वारा कोई मीटिंग नहीं ली गई है, और साथ ही परियोजना अधिकारियों के साथ मिलकर सहायिका एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की गलत तरीके से भर्ती कर ली गई है। भवानी राठौर ने इस पूरी भर्ती प्रक्रिया को सवालों के घेरे में खड़ा किया है ।।भवानी राठौर के अनुसार इस पूरी भर्ती प्रक्रिया की जांच कराई जाए साथ ही संबंधित लोगों पर कार्रवाई की जाए।।









