Thursday, August 20, 2026

बालकों की श्रमिक विरोधी नीतियों की खिलाफत की भाजपा नेताओं ने,, जल्द सौंपेंगे मांग पत्र,, आने वाले दिनों में उग्र आंदोलन की दी चेतावनी

कोरबा। बालकों की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ अब जिले के भाजपा नेता मुखर हो रहे हैं। जिले के भाजपा नेताओं ने एक बैठक आयोजित की यहां पर बालकों की रीति नीति की खिलाफत की गई । बालको प्रबंधन के द्वारा जिस तरह से मजदूरों का शोषण किया जा रहा है, जगह जगह पर राखड फेंका जा रहा है। साथ ही स्थानीय लोगों की उपेक्षा कर बाहरी लोगों को रोजगार दिया जा रहा है ।।इसके साथ ही कोरोना काल में लोगों को इंक्रीमेंट नहीं दिया गया यहां तक की कोरोना काल में ठेका श्रमिकों को वेतन के भी लाले पड़ गए ।।इन सभी मुद्दों पर बीजेपी नेताओं ने गहन विचार विमर्श किया और बालको प्रबंधन को मजदूरों के हित में कार्य करने के बाबत मांग पत्र सौंपने पर सहमति जताई । साथ ही मांग पूर्ण नहीं होने पर आने वाले दिनों में भाजपा नेताओं ने आंदोलन की भी चेतावनी बालको प्रबंधन को दी है।।