Tuesday, August 4, 2026

KORBA BREAKING: बैरक में सोते समय थानेदार को उतारा मौत के घाट

कोरबा जिले के बांगो थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह परिहार की लाश आज सुबह बैरक में देखी गई. बैरक का दरवाजा टूटा हुआ है. उनके शरीर पर आए जख्म को देखते हुए प्रथम दृष्टया माना जा रहा है कि उनकी किसी ने हत्या कर दी है. इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके के लिए रवाना हो गए