कोरबा। भारतीय कोयला खदान मजदूर संगठन दीपका क्षेत्र में शहीद गणेश शंकर विद्यार्थी जी का बलिदान दिवस मनाया गया। विद्यार्थी जी के मूर्ति के सामने दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई तथा उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया । जिसमें प्रमुख रुप से लक्ष्मण चंद्रा, अश्वनी मिश्रा, श्यामल दास, डालचंद सोनी, रमेश गुरुद्वान, बनवारीलाल चंद्रा, सतीश राठौर, रामनारायण साहू, तेज राम जायसवाल, रामेश्वर कैवर्त सहित कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।











