कोरबा। संकट मोचन भगवान हनुमान के जन्म उत्सव की तैयारी शुरू हो गई है । कोरबा शहर सहित उपनगरीय क्षेत्रों में हनुमान जन्मोत्सव पर विभिन्न प्रकार के अनुष्ठान किए जाएंगे। इसी के साथ ही घुड़देवा हनुमान मंदिर से बाकी मोगरा हनुमान मंदिर तक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया है । यह आयोजन सर्व हिंदू समाज घुड़देवा बाकी मोंगरा के द्वारा करवाया जा रहा है। समाजिक पदाधिकारियों ने हिंदू धर्मावलंबियों से अधिक से अधिक संख्या में आयोजन में भागीदारी निभाने की अपील की है।











