Wednesday, August 5, 2026

बिरनपुर के पास पिता-पुत्र के शव मिले:CM ने हिंसा में मारे गए युवक के परिजनों के लिए किया 10 लाख रुपए मुआवजे का ऐलान

बेमेतरा/बेमेतरा के बिरनपुर से लगे हुए कोरवाय गांव में पिता-पुत्र के शव मिले हैं। इनके सिर पर चोट के निशान है, लिहाजा माना जा रहा है कि यह हत्या का मामला है। वहीं CM भूपेश बघेल ने हिंसा में मारे गए युवक के परिजनों के लिए 10 लाख रुपए मुआवजे का ऐलान किया है, साथ ही पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की भी घोषणा की है।

वहीं इस इलाके में पिछले तीन दिन से दो समुदायों के बीच तनाव चल रहा है। इसके बाद पूरे क्षेत्र को छावनी में बदल दिया गया है। गांवों में आना-जाना रोक दिया गया है और गली-गली में बैरिकेडिंग है। शनिवार को 2 समुदायों के बीच हुई हिंसक झड़प में जहां 23 साल के भुनेश्वर साहू की हत्या हुई, वहीं से 7 किलोमीटर की दूरी पर दो और शव बरामद किए गए हैं। दोनों पिता-बेटे हैं।

SP इंदिरा कल्याण ऐलसेला ने इसकी पुष्टि कर दी है। मामला साजा थाना क्षेत्र का है। एसपी ने दोनों की हत्या की आशंका जताई है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए बेमेतरा भेजा गया है। इधर मंगलवार को भी गांव में तनावपूर्ण हालात को देखते हुए सुरक्षा बढ़ा दी गई है। 10 किलोमीटर के रेंज में पुलिस जवान तैनात हैं।