
ऑकलैंड.न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के हत्यारे का भतीजा ड्रग्स तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मार्च 2023 में मनुकाऊ से एक छापेमारी में 328 KG मेथामफेटामाइन बरामद की। ये ड्रग्स बीयर की बोलतों में छिपाकर रखा गया था।
छापेमारी में पुलिस ने एक शख्स को भी गिरफ्तार किया था। पूछताछ में उसने अपना नाम बलतेज सिंह बताया। जांच में पता चला कि वह सतवंत सिंह का भतीजा है, जिसने ऑपरेशन ब्लू स्टार के बाद 1984 में अपने साथी बेअंत सिंह के साथ मिलकर इंदिरा गांधी की हत्या की थी।
सतवंत सिंह का भाई 1980 में न्यूजीलैंड चला गया था
इंदिरा गांधी की हत्या से पहले ही साल 1980 में सतवंत सिंह का भाई अपने परिवार के साथ न्यूजीलैंड चला गया था। उन्होंने ऑकलैंड में ग्रोसरी शॉप शुरू की। हालांकि, सतवंत सिंह का भतीजा होने की वजह से ऑकलैंड के स्थानीय गुरुद्वारों में बलतेज को खूब तवज्जो में मिलती थी।











