Saturday, October 3, 2026

‘वंदेभारत पर पत्थर फेंकने का होता था कॉम्पिटिशन’:पकड़े गए नाबालिग पत्थरबाजों ने बताया- हाईस्पीड ट्रेन को रोमांच के लिए बनाते थे निशाना

रायपुर.ट्रेनों पर होने वाली पत्थरबाजी इन दिनों रेलवे के लिए बड़ी परेशानी बनी हुई है। बीते 4 महीनों में तकरीबन 15 घटनाएं हो चुकी हैं। सबसे ज्यादा पत्थरबाजी हाईस्पीड वंदेभारत ट्रेन पर हो रही है। इस ट्रेन पर पत्थर फेंकने वाले लड़कों ने बताया कि वे रोमांच के लिए ऐसा करते थे और किसका निशाना लगेगा इसकी शर्त भी लगाते थे।

रेलवे के मंडल सुरक्षा आयुक्त संजय गुप्ता ने बताया कि वंदेभारत ट्रेन में पत्थरबाजी की अलग-अलग घटनाओं में अब तक 4 लोगों को पकड़ा गया है। दो लोगों को भिलाई से पकड़ा गया है। वहीं उरकुरा और सन्यासीपारा से दो लोग पकड़ाए हैं। हैरानी की बात चारों ही पत्थरबाज नाबालिग थे, जिनमें से एक की उम्र 16 साल और बाकी लोगों की उम्र महज 8 से 10 साल थी। इनमें ज्यादातर पटरी के आसपास के इलाकों में रहने वाले ही युवा हैं।