
रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खड़गवां विकासखण्ड स्थित बंजारीडांड में छुही मिट्टी की खुदाई के दौरान मिट्टी धसकने से चार मजदूरों की मौत पर गहरा दुःख प्रकट किया है. साथ ही मृतकों के परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है. उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को पीड़ित परिवारों की हरसंभव मदद के निर्देश दिए हैं.बता दें कि, छुही खदान में खुदाई के समय मिट्टी धसकने से 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है. अभी भी मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है. अब तक चार लोगों का शव बरामद किया जा चुका है. मौके पर पुलिस बल मौजूद है वहीं लापता लोगों की तलाश अभी जारी है. मरने वालों की पहचान पूजा, निवासी पोंटेडांड, रामसुंदर निवासी पोंटेडांड, मनमति निवासी गड़तर और मीरा बाई निवासी गड़तर के रूप में हुई है.









