रायपुर। रायपुर नगर निगम में सभापति प्रमोद दुबे भी शहर के आवारा कुत्तों के बीच फंस गए. पूर्व महापौर ने आज सुबह की घटना ट्वीटर पर शेयर करते हुए कहा कि समझ नहीं आ रहा था कि (साइकिल) रोके कि तेजी से पैडल मारे. इसके साथ ही उन्होंने ट्वीट में ही आवारा कुत्तों के लिए बने कानून में तब्दीली के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संशोधन करने की अपील कर डाली.
कुत्तों का आतंक इतना बढ़ गया है कि सुबह 5 बजे 6 कुत्ते घेर लिए।समझ मे नही आ रहा था कि रोकें कि तेजी से पैडल मारे,लेकिन देश मे इसके लिए बने कानून के सामने नतमस्तक होना पड़ता है।
जनता से भी अपील है कि मान @narendramodi जी को ट्वीट कर ऐसे संविधान में संशोधन करने हेतु पहल करें। pic.twitter.com/bwJmBl2ATT— Pramod Dubey (@PramodDubeyCong) April 21, 2023








