नई दिल्ली : दिल्ली की साकेत कोर्ट में गोलीबारी की खबर सामने आई है. जानकारी मिली है कि एक महिला को गोली मारी गई है. इस दौरान चार राउंड फायर किए गए हैं. पुलिस घटनास्थल पर है और मामले की जांच कर रही है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि महिला आज अदालत में बयान देने के लिए पहुंची थी. वह एक मामले में गवाह है. इसी दौरान उसे गोली मार दी गई. फिलहाल उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.ऐसी जानकारी मिल रही है कि हमलावर वकील के वेश में आए थे. उन्होंने महिला को चार गोल मारी हैं. महिला की हालत खराब बताई जा रही है. उसको इलाज के लिए एम्स ले जाया गया है.घटना कोर्ट खुलने के कुछ समय बाद ही हुई. मामले में आरोपी की पहचान कर ली गई है. हमलावर की पहचान हिस्ट्रीशीटर के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि शख्स और महिला के बीच पुरानी दुश्मनी है. इनके बीच पैसे का लेनदेन को लेकर मामला है. हालांकि, हमले के बाद हमलावर कोर्ट से फरार हो गया. पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है. हमलावर अकेले ही कोर्ट पहुंचा था. घटना के बाद पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं.
साकेत कोर्ट में फायरिंग, महिला को मारी गोली।@Delhipolice #Saketcourt pic.twitter.com/BZUaxJcLfo
— Nitin Yadav (@nitinyadav9258) April 21, 2023








