Monday, August 3, 2026

महिला के साथ जमकर थिरके कांग्रेस विधायक, अश्लील हरकते करते हुए वीडियो हुआ वायरल

पन्ना। मध्य प्रदेश के पन्ना से कांग्रेस विधायक शिवदयाल बागरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा रहा है कि विधायक जी एक महिला के साथ जमकर ठुमके लगा रहें है। बता दें वह बुदेलखंड में प्रसिद्ध राई नृत्य करते नजर आ रहें है।

वायरल वीडियो में नेताजी महिला का हाथ पकड़कर नाचते दिआखई दे रहें है। इतना ही नहीं वे इस वीडियो में अश्लील हरकते करते भी नजर आ रहे है। ये वीडियो कहा का है इसकी जानकारी नहीं है। वीडियो वायरल होने के बाद विधायक की मुश्किलें बढ़ सकती है।