Thursday, September 24, 2026

भूविस्थापितो ने एनटीपीसी प्रबंधन के खिलाफ खोला मोर्चा, मुआवजा और नौकरी देने की कर रहे है मांग

कोरबा। संयंत्र लगाने के समय ग्रामीणों से जमीन के एवज में मुआवजा व नौकरी देने की बात प्रबंधन के द्वारा कहीं जाती है ।लेकिन दशकों बीत जाने के बाद भी ग्रामीणों की मांग पर गंभीरता नहीं दिखाई जाती । इसी कड़ी में एनटीपीसी कोरबा के द्वारा भी आज पर्यंत तक भू विस्थापितों को उनके हक से वंचित रखा गया है। भू विस्थापितों का कहना है कि संयंत्र स्थापना के समय जिस प्रकार के वादे एनटीपीसी प्रबंधन के द्वारा किए गए थे । वह आज तक पूर्ण नहीं किए हैं। ना ही उन्हें उनकी जमीन का उचित मुआवजा दिया गया और ना ही नौकरी दी गई। जिसके कारण उनके सामने जीविकोपार्जन की समस्या खड़ी हो गई है।