Wednesday, September 23, 2026

सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा ‘कका’ का बोरे-बासी वाला वीडियो, नाटू-नाटू की तर्ज पर छत्तीसगढ़ी में बना गाना

रायपुर. छत्तीसगढ़ में मजदूर दिवस को एक नई पहचान मिल गई है. यहां मजदूर दिवस महज एक दिन ना रह कर तिहार बन चुका है. श्रम के सम्मान के इस दिन को छत्तीसगढ़ में नए तरीके से मनाया जाने लगा है. इससे ना केवल श्रमिक दिवस का महत्व बढ़ा है, बल्कि प्रदेश में खाए जाने वाले ‘बोरे-बासी’ को भी एक नई पहचान मिली है.