Sunday, October 4, 2026

गुजरात की कार से गांजा तस्करी, 41 लाख से अधिक का मादक पदार्थ पकड़ाया, तस्कर फरार

पिथौरा. महासमुंद जिले में सूखे नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने ओडिशा से छत्तीसगढ़ में बड़ी मात्रा में गांजा तस्करी करते मारूति आर्टिका कार को जब्त किया है. वहीं तस्कर पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया है. इस कार्रवाई में पुलिस ने 165 किलो ग्राम गांजा जब्त किया है. जब्त मादक पदार्थ की कीमत लगभग 41 लाख 25 हजार रूपये बताई जा रही है. यह मामला बसना थाना क्षेत्र का है.