कोरबा जिले के बतारी मोड़ के पास गुरुवार दोपहर एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, वहीं उसके साथ बैठा शख्स घायल हो गया। मामला दीपका थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, भजन सिंह कंवर गंगानगर स्थित प्रगति कंस्ट्रक्शन में पोकलेन चलाता था। ड्यूटी खत्म होने के बाद भजन और उसका साथी बाइक पर सवार होकर हरदी बाजार जा रहे थे। इसी दौरान बतारी मोड़ के पास सामने से आ रही बेकाबू कार ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में भजन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, वहीं उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।








