Tuesday, August 18, 2026

चीनी वैक्सीन लगवाने के दो दिन बाद पाक PM इमरान खान पॉजिटिव

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की कोरोना रिपोर्ट शनिवार को पॉजिटिव आई है। वे घर पर ही सेल्फ आइसोलेशन में हैं। पीएम के स्पेशल असिस्टेंट ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी। इमरान ने 18 मार्च को ही चीन की कोरोना वैक्सीन सिनोफार्म की पहली डोज लगवाई थी। पाकिस्तान में फिलहाल यही एक वैक्सीन उपलब्ध है, जिसके 5 लाख डोज चीन ने उसे डोनेट किए हैं।