हरदीबाजार मंडल में बीजेपी प्रदेश अध्य्क्ष अरुण साव का हुआ आत्मीय स्वागत, मंडल अध्यक्ष हरीश थरवानी के कार्यों को सराहा प्रदेश अध्यक्ष ने

कोरबा। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव तय कार्यक्रम के अनुसार हरदीबाजार मंडल के कॉलेज चौक पहुंचे। यहां प्रदेश अध्यक्ष का आत्मीय स्वागत पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के द्वारा किया गया। प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव जी ने मंडल अध्यक्ष हरीश थरवानी को बधाई दी।।प्रदेश अध्यक्ष ने हरीश थरवानी के पार्टी के प्रति समर्पण को लेकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की, और कहा कि इस गर्मी में भी आप मेहनत कर रहे हैं, जो सराहनीय है।

हरदीबाजार मंडल के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद प्रदेश अध्यक्ष ने अन्य कार्यक्रमों में भी शिरकत की। एक ओर जहां पार्टी कार्यक्रम को लेकर जिले के अन्य स्थानों में कार्यकर्ता ठंडे नजर आए। वही हरदीबाजार मंडल के कार्यकर्ताओ का जोश देखते ही बन रहा था। हरदीबाजार मंडल के कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष हरीश थरवानी, डॉक्टर विजय राठौर, समाजसेवी अजय राठौर, अनिल पाटले, दुर्गेश कश्यप, अरुणीश तिवारी, हीरालाल अहीर एवम भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी भी बड़ी संख्या में उपस्थिति थे।