Monday, August 3, 2026

KORBA: 7 गांवों में अलर्ट जारी, 41 हाथियों का झुंड वापस धरमजयगढ़ की ओर लौटा

कोरबा के पसरखेत रेंज में 15 दिनों से अधिक समय तक रुकने के बाद 41 हाथियों का झुंड अब वापस धरमजयगढ़ वन मंडल की ओर लौटने लगा है। बुधवार को हाथी कुदमुरा रेंज के जिल्गा के पास सरनीडेरा दादरपारा के पास जंगल में घूम रहे थे। वन विभाग ने आसपास के 7 गांवों में अलर्ट जारी कर दिया है। साथ ही ऑटोमेटिक सायरन भी गांवों में अब बजने लगे हैं।

हाथियों के झुंड में बच्चे होने की वजह से एक ही स्थान पर अधिक समय गुजार रहे हैं। अलग-अलग झुंड में घूम रहे हाथी अब एक हो गए हैं। हाथियों ने ग्राम कोल्गा के नाला किनारे लगाए गए धान की फसल को नुकसान पहुंचाया है।

हाथियों का एक और झूंड पहले से ही कुदमुरा रेंज में घूम रहा था। हाथियों ने इस बार फसल के अलावा मकानों को नुकसान नहीं पहुंचाया है। इससे वन विभाग ने राहत की सांस ली है। मांड नदी गांव के आगे है। इसकी सीमा धरमजयगढ़ वन मंडल से लगा हुआ है। उधर कटघोरा वन मंडल के केंदई रेंज में घूम रहा 13 हाथियों का झुंड लालपुर के जंगल में है। यहां से हाथी कोरिया की ओर आवाजाही करते हैं। लेकिन लंबे समय से केंदई में ही घूम रहे हैं।