Tuesday, May 12, 2026

पिकनिक मनाकर लौट रहे थे 3 दोस्त, कुएं में जा गिरी तेज रफ्तार बाइक, मौत से परिवार में मातम

जांजगीर चांपा। डभरा में बाइक सवार तीन युवक के कुंए में गिरने का मामला सामने आया है. घटना में एक युवक की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि तीनों युवक बाइक समेत सड़क के पास बने हुए कुएं में जा गिरे. आसपास के ग्रामीणों ने जब देखा तो उन्हें रस्सी के माध्यम से बाहर निकाला.उन्हें डभरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए ले जाया गया.जहां एक युवक की मौत हो गई है. वहीं दो की हालत नाजुक बनी हुई है. घटना सक्ती जिले डभरा थाना क्षेत्र के बेसिन ग्राम की है.