Sunday, May 10, 2026

सड़क हादसे में जीजा-साले की मौत:तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, अस्पताल पहुंचने से पहले ही दोनों ने तोड़ा दम

कोरबा जिले में बुधवार को हुए सड़क हादसे में जीजा-साले की जान चली गई है। दोनों एक ही बाइक पर सवार थे और उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन जांच के बाद डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामला बालको थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, रजगामार चौकी क्षेत्र अंतर्गत गोड़मा निवासी 38 वर्षीय अंजोर सिंह अपनी बाइक से अपने ससुराल बालको थाना इलाके के सोनपुरी गांव आया हुआ था। बुधवार सुबह वो अपने साले जनी राम (22 वर्ष) के साथ किसी काम से निकला था। दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर सोनपुरी से बालको की ओर आ रहे थे।