रायपुर. भाटापारा, रायपुर और भिलाई के बाद विख्यात कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा एक बार फिर शिव महापुराण की कथा करने छत्तीसगढ़ आ रहे है. 1 सा 7 अगस्त तक शिव महापुराण इस बार तिल्दा में आयोजित होनी है.शिव महापुराण समिति के मुख्य प्रवक्ता रमेश रिंकू अग्रवाल ने बताया कि आयोजनकर्ता किसी से नगद राशि किसी भी रूप में नहीं ले रहे हैं, कथा रसपान करने बाहर से आने वाले कथा श्रोताओं के लिए भोजन, आवास, पानी, स्वच्छता आदि कि निःशुल्क व्यवस्था कि गई है. उन्होंने कहा कि इस विशालतम कार्यक्रम में एक लाख से अधिक शिवभक्त प्रथम दिन से आएंगे जिनकी संख्या प्रतिदिन बढ़ती जाएगी.











