Saturday, August 1, 2026

30 लाख के टमाटर बेचने वाले किसान की हत्या:शव गांव की सड़क पर मिला, परिवार बोले- व्यापारी ने कराई हत्या

अन्नामय्या.आंध्र प्रदेश के अन्नामय्या जिले में बुधवार को एक किसान नरेम राजशेखर रेड्डी (62 साल)की हत्या कर दी गई। नरेम ने जुलाई के पहले हफ्ते में 30 लाख रुपए के टमाटर बेचे थे। हालांकि, पैसे अभी व्यापारी के ही पास हैं। उसने मंगलवार को भी 70 क्रेट टमाटर अंगल्लू मार्केट पहुंचाए थे। परिवार के लोगों ने टमाटर खरीदने वाले व्यापारी पर हत्या का आरोप लगाया है।

मामला मदनपल्ले मंडल के बोडिमल्लादिने गांव का है। नरेम अपनी पत्नी के साथ गांव के बाहर खेत में घर बनाकर रहते थे। परिवार में दो बेटियां भी हैं, जो शादी के बाद से बेंगलुरु में रहती हैं।